महिंद्रा का नासिक संयंत्र के कामगारों के साथ करार
श्रमिक वेतनमान में संशोधन तथा निलंबित श्रमिक नेता की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।
कंपनी ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि अगले साढ़े तीन वर्षो तक प्रभावी रहने वाले इस समझौते पर महिंद्रा के नासिक के पास स्थित इगतपुरी संयंत्र के कर्मचारियों की प्रतिनिधि भारतीय कामगार सेना यूनियन ने हस्ताक्षर किए।
इस महीने की शुरुआत में श्रम संगठन की हड़ताल को नासिक स्थित श्रम न्यायालय ने अवैध ठहराया था जिसके बाद संगठन ने मुंबई उच्च न्यायालय की शरण में जाने का फैसला किया था।
इगतपुरी संयंत्र के श्रमिक श्रमिक नेता माधव के निलंबन और कंपनी द्वारा पिछले 22 महीनों के वेतन संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर में की जा रही देर के बाद गत चार मई को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।
उल्लेखनीय है कि इगतपुरी संयंत्र में कंपनी फ्रांसीसी कंपनी रेनाल्ट के साथ संयुक्त उद्यम में बनने वाली लोगान के अलावा जाइलो, स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसे वाहन बनाती है।
संयंत्र में कुल 4,450 कामगार हैं जिनमें से 2,750 नियमित, 1,200 अस्थाई और 500 प्रशिक्षु हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications