पाक-तालिबान संघर्ष के कारण स्वात से पलायन जारी
इस्लामाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान और तालिबान के बीच जारी संघर्ष की वजह से स्वात घाटी से शुक्रवार को और ज्यादा लोगों ने पलायन किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया कि दो मई से अब तक 834,000 लोग शरणार्थी के रूप में पंजीकरण करवा चुके हैं। पिछले साल हिंसा की वजह से भी 555,000 लोगों ने स्वात से पलायन किया था।
सभी विस्थापितों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है और पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के एक मंत्री के मुताबिक स्वात में नए विस्थापितों की संख्या15 लाख है और करीब 10 लाख लोग अभी तक अपने घरों में ही हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने विस्थापितों का दिलो दिमाग जीतने का आह्वान किया है। उनका कहना है, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा अगर हम सैन्य जीत दर्ज करते हैं और सार्वजनिक तौर पर हार जाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications