मारुति ने लांच की अपनी नई कॉम्पैक्ट कार 'रिट्ज'
हैचबैक वह कार होती है जिसमें पिछली सीट के पीछे सामान रखने के लिए अतिरिक्त जगह होती है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रिट्ज के पेट्रोल मॉडल की कीमत 390,000 रुपये से 480,000 रुपये के बीच रखी गई है जबकि इसका डीजल मॉडल 465,000 रुपये से 499,000 रुपये के बीच आएगा।
रिट्ज दो अलग अलग इंजनों 1.2 लीटर फोर सिलिंडर 85 पीएस पेट्रोल और 1.3 लीटर 16-वाल्व डीडीआईएस 75 पीएस डीजल इंजन में उपलब्ध होगी।
देश के कॉम्पैक्ट कार बाजार में 58 फीसदी हिस्सेदारी का दावा करने वाली कंपनी ने कहा, "रिट्ज में आधुनिक यूरोपीय डिजाइन और स्विफ्ट के स्पोर्टी लुक के साथ-साथ कॉॅम्पैक्ट कारों में सुजुकी की विश्व प्रसिद्ध विशेषज्ञता का मिश्रण है।"
कार पांच मॉडलों में आएगी जिनमें से तीन एलएक्सआई, वीएक्सआई और जेडएक्सआई पेट्रोल और दो एलडीआई और वीडीआई डीजल मॉडल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications