मजबूत नेता चाहते हैं बेंगलुरू के लोग

Karnataka Map
बेंगलुरू। हाल ही संपन्न लोकसभा चुनाव के पांचों चरण के मतदान के बाद मतों की गिनती की घड़ी भले ही करीब आ चुकी हो लेकिन बेंगलुरूवासियों को उम्मीद है कि इस बार यहां ऐसे मजबूत नेता चुने जाएंगे जो शहर की बुनियादी समस्याओं और मंदी से निपटने में मददगार होंगे।

शहर के जी. पी. नगर में रहने वाले अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारी अमर कुमार ने आईएएनएस से कहा, "बेंगलुरू भारी आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। सिर्फ मजबूत नेता ही इस मुद्दे को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बिजली और पानी की कमी जैसी बुनियादी समस्याएं भी चिंता का विषय हैं।"

नेता जो मंदी को गंभीरता से ले

आईटी कंपनी में काम करने वाले दीनानाथ मोहन का कहना है कि वैश्विक मंदी का बेंगलुरू पर खासा असर पड़ा है और कई कंपनियां नौकरियों में छंटनी कर रही हैं।

मोहन कहते हैं, "हम मजबूत नेतृत्व चाहते हैं जो इस मामले को गंभीरता से हल करे और उद्योग को होने वाले नुकसान को टालने के लिए जरूरी काम करे।" गौरतलब है कि बेंगलुरू में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां 46.66 प्रतिशत मत पड़े थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+