अमेरिका में करन जौहर की कंपनी पर मुकदमा
जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "धर्मा प्रोडक्शन स्विस फिल्म्स पर मुकदमा करने जा रही है और कंपनी का विधिक विभाग इस पर काम कर रहा है। इस बीच धर्मा ने फिलाडेल्फिया के सारे भुगतान करने का फैसला किया है हालांकि स्विस को पहले ही भुगतान के लिए राशि दी जा चुकी है लेकिन जौहर पहले अपने भुगतान पूरे कर गड़बड़ी के आरोपों को खुद पर से हटाएंगे उसके बाद स्विस से अपना पैसा वापस लेंगे।"
फिलाडेल्फिया के डेली न्यूज के मुताबिक फिल्म निर्माण में सहायता करने वालों ने धर्मा प्रोडक्शन और उसकी सहयोगी स्विस फिल्म्स पर संविदा भंग करने का मुकदमा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications