बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले को ही समर्थन: नीतीश
पटना में 'विशेष श्रेणी का दर्जा : बिहार का मामला' किताब के विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों को उसी दल का समर्थन करना चाहिये जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार कोई भी दल बनाए लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए हर प्रकार की कसौटी पर खरा उतरता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षो से उनसे मिलने के लिए कई बार समय मांगा लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने का प्रश्न ही नहीं उठता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications