Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रयोगशाला में दुर्घटना से फैला स्वाइन फ्लू

Swine Flu
सिडनी। आस्ट्रेलिया के एक शोधकर्ता ने आशंका जताई है कि स्वाइन फ्लू का वायरस ए(एच1एन1) एक प्रयोगशाला में हुई दुर्घटना का नतीजा हो सकता है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कैनबरा स्थित 'आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी' के शोधकर्ता एड्रियान गिब्स ने गुरुवार को एक वेबसाइट से कहा कि अंडे की मदद से नए वायरस बनाने और नए टीकों का परीक्षण करने के दौरान घटी दुर्घटना से संभवत: यह नया वायरस पैदा हो गया होगा।

गिब्स ने कहा, "मैंने सुअरों के लिए बने इंफ्लुएंजा टीके का विज्ञापन देखा। इस टीके में तीन अलग-अलग वायरस निहित थे।" उल्लेखनीय है कि गिब्स उस शोध का हिस्सा थे जिसकी मदद से टैमीफ्लू नामक दवा तैयार की गई जो स्वाइन फ्लू के इलाज में काम आ रही है।

उन्होंने चुनौती दी कि वह किसी भी आलोचना के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में इंफ्लुएंजा विशेषज्ञ स्वाइन फ्लू वायरस की जांच में लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+