एसबीआईः जमा राशि पर ब्याज दरें घटी

नई दरों के मुताबिक 15 से 45 दिन के जमा पर 3.25 फीसदी, 180 दिन तक के सावधि जमा पर 5.5 फीसदी और पांच वर्ष तक के जमा पर ब्याज दर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पांच से अधिक और 10 वर्ष से कम समय के जमा पर ब्याज दर अपरिवर्तित रहेगी।
पिछले दो महीनों में यह तीसरा मौका है जब बैंक ने जमा पर ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले बैंक ने गत 13 अप्रैल और दो मई को ब्याज दरों में कटौती की थी। पिछले सप्ताह एसबीआई के प्रमुख ओ.पी.भट्ट ने संकेत दिया था कि ब्याज दरों में और कमी की जा सकती है।
भट्ट ने गत आठ मई को कोलकाता में संवाददाताओं से कहा था, "बैंक की जमा राशि में तेजी से इजाफा हो रहा है। हमारे यहां मांग और पूर्ति में से पूर्ति का पलड़ा भारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications