ट्रेन की ऐसी कोच में लूटपाट, हत्या

पुलिस के अनुसार हावड़ा से गोरखपुर जा रही पूर्वाचल एक्सप्रेस जैसे ही जमुई रेलवे स्टेशन से खुली तभी लुटेरों ने लूटपाट आरंभ कर दी। मोतीलाल यादव नाम के यात्री ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी।
मौके पर ही मौत
चलती ट्रेन में गोली लगने के बाद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान एक रेलवे चालक के रूप में की गई है जो पश्चिम बंगाल के सियालदह में तैनात थे।
राजकीय पुलिस बल (जीआरपी), किउल के पुलिस निरीक्षक क़े क़े मंडल ने बताया कि लुटेरों की संख्या करीब 12 थी। इस मामले की एक प्राथमिकी किउल जीआरपी थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications