भाजपा एक्जिट पोल में राजग की सरकार

भाजपा द्वारा कराये गये सवेक्षण के मुताबिक इस बार भाजपा को सर्वाधिक 220 सीटें मिलने वाली हैं, जबकि कांग्रेस को 170 सीटें मिलेंगी। भाजपा का अनुमान है उसे सबसे ज्यादा 28 सीटें बिहार से मिलने वाली हैं। वहीं कर्नाटक से 20, उत्तर प्रदेश से 24, मध्यप्रदेश से 21, गुजरात से 19, महाराष्ट्र में 14, झारखंड में 10 और राजस्थान में 13 सीटें मिलने की उम्मीद है।
आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का बोलबाला
सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस को कुल 170 सीटों में सर्वाधिक 18 सीटें आंध्रप्रदेश से मिलेंगी। उत्तर प्रदेश में 13, केरल में 10 और तमिलनाडु में चार सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है।
सपा, बसपा भी मजबूत
भाजपा का सर्वेक्षण कह रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मजबूती से उभरेंगी। सपा को 20 सीटें मिलेंगी, जबकि बसपा को 23 सीटें मिलेंगी। वही राजद और लोजपा को 9 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 11 सीटें मिलेंगी।
तीसरा मोर्चा भी टक्कर में
भाजपा के सर्वेक्षण की मानें तो तीसरे मोर्चे की सहयोगी पार्टियां भी कड़ी टक्कर देने वाली हैं। तीसरे मोर्चे से जुड़े वाम दलों को 30 सीटें मिलने की उम्मीद है। एआईएडीएमके को 25 सीटें मिलेंगी, जबकि बीजद को 6 सीटें मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अगर बसपा का तीसरे मोर्चे के साथ जाना पक्का हो गया तो राजग और संप्रंग दोनों मुसीबत में पड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications