मेघालयः लपांग लगातार पांचवी बार सीएम

राज्यपाल आरएस मुशाहारी ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में लपांग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साठ सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के 37 विधायक हैं। इनमें 26 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि यूडीपी के नौ तथा दो निर्दलीय हैं। एक यूडीपी विधायक के इस्तीफा देने तथा चार अन्य को अयोग्य करार दिए जाने के बाद विधानसभा की मौजूदा प्रभावी संख्या 55 है।
लपांग के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकुल संगमा (कांग्रेस) तथा पांच मंत्रियों आरसी लालू, एमएम डांगू, अम्पारीन लिंगदोह (सभी कांग्रेस), जेए लिंगदोह (यूडीपी) तथा एटी मंडोल (निर्दलीय) को भी शपथ दिलाई गई। राज्यपाल ने लापांग को सदन में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया है


Click it and Unblock the Notifications