कांग्रेस के एक्जिट पोल में भाजपा आगे

जी हां कांग्रेस के एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली है। इस साल खबरिया चैनलों के अलावा पार्टियों ने अपने स्तर पर एक्जिट पोल कराये हैं। इसमें अगर कांग्रेस की बात करें तो इनके एक्जिट पोल ने खुद कांग्रेसी नेताओं के पसीने छुड़ा दिये। खुद के सर्वेक्षण में विरोधी पार्टी का बोलबाला हो तो, जाहिर है अपने गिरेबान में झांकना जरूरी हो जाता है।
भाजपा को 176 सीटें
लोकसभा में सत्ता हांसिल करने के लिए 272 सीटें जुटाना जरूरी है। अब इस जादुई आंकड़े को कोई एक पार्टी तो पार कर ही नहीं सकती। यह बात तो तय है। स्वयं कांग्रेस का एक्जिट पोल कहता है कि इस बार भाजपा को सर्वाधिक 176 सीटें मिलने वाली हैं। जबकि खुद कांग्रेस को 168 सीटें मिलेंगी। सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा 28 सीटें बिहार से मिलेंगी, जबकि मध्यप्रदेश से 23 सीटें भाजपा के हाथ लगेंगी। वहीं कांग्रेस को सर्वाधिक 18 सीटें आंध्र प्रदेश से मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद लेफ्ट की बारी
कांग्रेस का सर्वेक्षण कह रहा है कि इस बार भाजपा और कांग्रेस के बाद वाम दल की बारी है। यानी वाम दलों को कुल 32 सीटें मिलेंगी। वहीं सीपीएम बसपा को 25, समाजवादी पार्टी को 23, राजद, लोजपा व झामुमो के गठबंधन को 14, एआईएडीएमके को 24 और टीडीपी को 20 सीटें मिल सकती हैं। चूंकि बसपा का समर्थन किसको मिलेगा, यह अभी तय नहीं है, इसलिए वो किंग मेकर के रूप में उभर सकती है। हालांकि तीसरे मोर्चे के नेताओं का कहना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हीं की तरफ हैं।


Click it and Unblock the Notifications