मुद्रास्फीति की दर घटकर 0.48 फीसदी हुई
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर लगातार चार सप्ताह की बढ़त के बाद घटी है।
तीन प्रमुख कमोडिटी समूहों में से विनिर्मित वस्तुओं और प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.4 फीसदी की तेजी आई।
ईंधन, ऊर्जा, बिजली और स्नेहकों के सूचकांक में 0.2 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 323 (अस्थाई) से बढ़कर 323.7 (अस्थाई) पर पहुंच गया। यह इजाफा मुख्यत: फर्नेस ऑयल, नेप्था ऑयल और लाइट डीजल की कीमतों में तेजी की वजह से आया।
26 अप्रैल से दो मई के दरमियान थोक मूल्य सूचकांक 0.4 फीसदी बढ़कर 230.7 (अस्थाई) से बढ़कर 231.6 (अस्थाई) हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications