भारतीय मूल के अमेरिकी घोटालेबाज को 10 वर्ष की कैद

संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि वर्सेस्टर की एक संघीय जिला अदालत ने मैसाच्युसेट्स के श्रेव्सबरी निवासी अमित माथुर (38) को कैद के अलावा पीड़ितों को उनकी रकम वापस करने का आदेश भी दिया है।

न्यायालय में पेश प्रमाणों के मुताबिक वर्सेस्टर में एंट्रस्ट कैपिटल मैनेजमेंट नामक कंपनी चलाने वाले माथुर ने निवेशकों से कहा था कि उनकी कंपनी एक हेज फंड चला रही है जो लगातार शेयर बाजारों की तुलना में बेहतर रिटर्न दे रहा है। इस तरह उसने निवेशकों को उसकी कंपनी में लंबी अवधि के लिए निवेश करने को प्रेरित किया।

एफबीआई के मुताबिक इस दौरान उसकी कंपनी को लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। कई मौकों पर तो माथुर ने निवेशकों द्वारा दी गई राशि बाजार में लगाई ही नहीं और वह उसे विलासिता की वस्तुएं खरीदने और जुआ खेलने में इस्तेमाल करता रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+