भाकपा नेता होमी दाजी नहीं रहे
इंदौर,14 मई (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद होमी फ्रोम रोज दाजी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग पखवाड़ा भर पहले होमी दाजी को निमोनिया और फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि होमी दाजी को मधुमेह सहित कई बीमारियां थीं और उनका कई वषों से उपचार चल रहा था।
होमी दाजी इंदौर से दो बार विधायक और एक बार सांसद रहे। होमी दाजी ने दूसरी विधानसभा का चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पूर्वी इंदौर से और पांचवीं विधानसभा का चुनाव इंदौर-2 से भाकपा के प्रत्याशी के रूप में जीता था। होमी दाजी की पंडित जवाहरलाल नेहरु से भी निकटता थी और एक बार तो पंडित नेहरुने उन्हें कांग्रेस में आने का न्यौता भी दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications