ओबामा, संयुक्त राष्ट्र का लिट्टे विद्रोहियों से हथियार डालने का अनुरोध (लीड-1)

वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने श्रीलंका सरकार से नागरिक क्षेत्रों में अंधाधुंध गोलाबारी रोकने और तमिल विद्रोहियों से हथियार डालने का अनुरोध किया है।

ओबामा ने बुधवार को कहा कि तमिल नागरिकों पर अंधाधुंध गोलाबारी तत्काल रोकी जानी चाहिए और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के रूप में करना बंद कर देना चाहिए।

ओबामा ने कहा, "तत्काल कार्रवाई किए बगैर यह मानवीय संकट आपदा में तब्दील हो जाएगा। हजारों मासूम लोग सरकारी सुरक्षा बलों और तमिल विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष में फंसे हैं और उनके पास बच निकलने का कोई रास्ता भी नहीं है।"

ओबामा ने कहा, "मैं तमिल विद्रोहियों से अनुरोध करता हूं कि वे हथियार डाल दें और नागरिकों को निकलने दें। नागरिकों की जबरन भर्ती और उन्हें ढाल के रूप में इस्तेमाल करना निंदनीय है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "श्रीलंका सरकार को संघर्ष क्षेत्र में भारी हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करनी चाहिए और संयुक्त राष्ट्र तथा रेडक्रास के सहायता कर्मियों को पीड़ित नागरिकों तक पहुंचने देना चाहिए।"

ओबामा ने कहा, "श्रीलंका की जनता के तकलीफों भरे दौर में अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय राहत एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।"

ओबामा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमारे पास ज्यादा वक्त बचा है। अब समय आ गया है जब हम सभी एकजुट होकर इस मानवीय पीड़ा को विकराल रूप धारण करने से रोकने के लिए कदम उठाएं।"

ओबामा ने कहा, "नागरिकों के और ज्यादा संख्या में हताहत होने तथा पुनर्वास शिविरों में रहने वालों की उचित देखभाल नहीं होने से शांति बहाली करना कठिन होता जाएगा।"

इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी लिट्टे से हथियार डालने और अपने कब्जे वाले इलाकों से नागरिकों को जाने की इजाजत देने को कहा है। सुरक्षा परिषद ने श्रीलंका सरकार से भी नागरिकों की मौजूदगी वाले इलाकों में भारी हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने को कहा है।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान में सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल जारी रहने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। बयान में सरकार से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने तथा राहत एजेंसियों को उन तक पहुंचने देने का अनुरोध किया गया है।

बयान में लिट्टे द्वारा वर्षो से जारी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने और नागरिकों को ढाल बनाने की निंदा की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+