दफ्तर में रेफ्रिजरेटर की बदबू से 28 बीमार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'एटी एंड टी' के कार्यालय में रखे रेफ्रिजरेटर में कोई कर्मचारी खाना रखकर भूल गया था और यही बदबू फैलने की वजह बना।
एक स्थानीय अखबार ने बताया कि मंगलवार को दफ्तर की एक कर्मचारी रेफ्रिजरेटर की सफाई नहीं कर सकी क्योंकि उसने अपनी नाक का ऑपरेशन करवाया था। इस महिला कर्मचारी ने सफाई के लिए एक रसायन का इस्तेमाल किया जिसके बाद बदबू और भी फैल गई।
बदबू की वजह से बीमार पड़े 28 लोगों की चिकित्सा जांच की गई और सात लोगों का निकट के अस्पतालों में उपचार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications