पाकः तालिबान के गढ़ पर सेना का कब्जा

सेना की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने स्वात के तालिबान कमांडर मौलाना फजलुल्लाह के मुख्यालय पेओचार तथा जिले के अन्य कई इलाकों को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। फजलुल्लाह तालिबान समर्थक मौलाना सूफी मोहम्मद का दामाद है। सूफी मोहम्मद ने उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) सरकार और तालिबान आतंकियों के बीच हुए शांति समझौते की मध्यस्थता की थी।
सेना की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार की शाम तक सैन्य कार्रवाई में 11 आतंकी मारे गए थे। इसके साथ ही अब तक मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या 762 हो गई है। सेना ने कहा है कि पास के बुनेर जिले में हालात सामान्य हो रहे हैं। किसानों ने अपनी फसलें काटनी शुरू कर दी है और दुकानें खुलने लगी हैं।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने बुधवार को अपने सैनिकों से कम से कम दोतरफा नुकसान सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "सेना प्रमुख ने सैनिकों को कम से कम दोतरफा नुकसान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सटीक हमले करने के लिए कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications