यमन के अलगाववादियों को अलकायदा का समर्थन
सना, 14 मई (आईएएनएस)। अरब प्रायद्वीप में आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना नासिर अल-वहीशी ने दक्षिणी यमन में अलगाववादियों के विद्रोह को समर्थन का ऐलान किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को एक वेबसाइट पर जारी एक आडियो में अल-वहीशी ने अलगावादियों से कहा, "आप अपने उत्पीड़न व सरकार के खिलाफ और अपनी रक्षा के लिए जो कर रहे हैं हम उसका पूरा समर्थन करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि अलगावादी दक्षिणी यमन को देश से अलग करना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर हिंसक प्रदशर्नकारियों ने पिछले कुछ सप्ताह में कई शहरों में हमले किए जिनमें कई लोग हताहत हुए।
अल-वहीशी ने कहा, "आप जो मांग कर रहे हैं इसका आपको अपने मजहब से हक मिला हुआ है।" उसने यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह की भी निंदा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications