बदल रही हैं उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हेसन के केलखीम स्थित फ्यूचर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने पाया कि आने वाले समय में उपभोक्ता प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पाद खरीदने की जगह उपयोगी वस्तुएं खरीदने पर ध्यान देंगे।

अध्ययन में कहा गया कि खरीदारी की आदतों में आ रहा बदलाव मौजूदा आर्थिक संकट के कारण है। दरअसल आर्थिक अनिश्चितता के दौर में गुणवत्ता उपभोक्ताओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

इस अध्ययन में 300 उदाहरणों को शामिल किया गया। अध्ययन में पाया गया कि अधिकांश लोग अपने घरेलू इलाकों में पैदा होने वाली खाने पीने की वस्तुओं को खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

संस्थान ने अनुमान प्रकट किया है कि भविष्य में उपभोक्ता आर्गेनिक खाद्य पदार्थ और वैकल्पिक दवाओं जैसी स्वास्थ्य संबंधी खरीदारी पर अधिक ध्यान देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+