मानव तस्करी अपराध माना जाए: मून
न्यूयार्क, 14 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि मानव तस्करी को अपराध मानते हुए पीड़ितों की सुरक्षा की जाए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मानव तस्करी आज 32 अरब डॉलर का कारोबार बन चुका है। मानव तस्करी के पीड़ितों में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं हैं और कुछ बच्चों को जबरन बाल सैनिक बनाया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को मानव तस्करी पर आयोचित चर्चा में मून ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने सभी सरकारों से मानव तस्करी पर प्रतिबंध संबंधी समझौते की पुष्टि करने का अनुरोध किया गया।
मून ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मानव तस्करी को खत्म करने और पीड़ितों को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाने की अपील की।
इंडो-एशयन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications