स्वाइन फ्लू के बाद पर्यटकों को लुभाने में लगा है मेक्सिको
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार कुछ व्यवसाइयों का कहना है कि यदि कोई पर्यटक मेक्सिको में छुट्टियां बिताने के दौरान फ्लू के संपर्क में आया तो उसे मुफ्त छुट्टियां बिताने को मिलेंगी।
गत 23 अप्रैल को देश में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद कई देशों ने मेक्सिको के लिए निर्धारित अपनी उड़ानें निरस्त कर दी थीं। इन समाचारों के फैलने के बाद सैकड़ों पर्यटकों ने तत्काल देश छोड़ दिया था।
मेक्सिको में अब तक स्वाइन फ्लू से 60 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,386 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं हालांकि प्रशासन का कहना है कि बीमारी का सबसे खराब दौर गुजर चुका है और अब स्थितियों में सुधार हो रहा है।
पर्यटकों की संख्या में भारी कमी के बाद उन्हें आकर्षित करने के लिए देश के दो प्रमुख पर्यटन केंद्रों कानकुन और रिविएरा माया के होटलों ने घोषणा की है कि वे उन पर्यटकों को पूरे पैसे वापस कर देंगे जो मेक्सिको आने के बाद स्वाइन फ्लू की चपेट में आएंगे।
होटल मालिक फर्नाडो गार्सिया जालविदेया ने कहा, "अगर किसी पर्यटक के मेक्सिको से जाने के 14 दिन के भीतर उसमें फ्लू के लक्षण आते हैं तो न केवल उसका यात्रा खर्च उसे मिलेगा बल्कि अगले तीन वर्षो तक वह यहां निशुल्क छुट्टियां बिता सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications