दिल्ली: ऑटो में आग से 2 महिलाओं की मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आग लगने की वजह सीएनजी रिसाव हो सकता है। दोनों महिलाओं की मौत बुरी तरह जलने से हुई। चालक मौके से फरार हो गया था लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।" इस हादसे में सोनिया विहार निवासी 30 वर्षीया शैरी और गाजियाबाद निवासी 35 वर्षीया निशा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
'जानबूझ कर लगायी आग'
दो महिलाओं के जिंदा जलने की घटना पर गुरुवार दोपहर ऑटो से निकल कर भागी तीसरी महिला पूजा ने पुलिस को बताया कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर ऑटो में आग लगाई थी। फिलहाल ऑटो चालक और मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं अग्निशमन विभाग के सूत्रों का कहना है कि ऑटो में सीएनजी गैस लीक होने या फिर सिलेंडर के फटने से आग लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications