स्वाइन फ्लू की वजह से ग्राहक पूछते हैं सवाल
पेशे से उद्यमी अविका घोष का कहना है, "मैंने स्वाइन फ्लू के बारे में पढ़ा है और रोज इससे जुड़ी खबरों को देखती और पढ़ती हूं। ऐसे में मुझे पता है भारत में हम सुरक्षित हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने परिवार वालों से कहा है कि वे फ्लू के खत्म होने तक इससे परहेज करें।"
दिल्ली के खान मार्केट में सुपर एंपायर स्टोर के प्रबंधक विजय राजोरा ने आईएएनएस से कहा, "आजकल ज्यादातर ग्राहक हमसे यही पूछते हैं कि सुअर का मांस खाने के लिए सुरक्षित है कि नहीं। ग्राहक हमसे फोन पर भी सवाल पूछते हैं।"
गौरतलब है कि विश्व स्वाथ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से भी कहा गया है कि सुअरों से मानव में फ्लू के वायरस ए(एच1एन1) का संक्रमण आम नहीं है और अच्छी तरह पका हुआ सुअर का मांस स्वास्थ के लिए हानिकारक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications