स्ट्रांग रूम और मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अंशुमाली ने गुरुवार को बताया कि राज्य में 34 मतगणना केन्द्र बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पुलिस के जवान तो हैं ही साथ ही एक राजपत्रित अधिकारी भी सुरक्षा बलों के साथ चौबीस घंटे निगरानी के काम मे लगे हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार भी स्ट्रांग रूम में निगरानी के लिए अपना एक प्रतिनिधि रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट टीवी तथा वीडियो कैमरा की व्यवस्था की गई है, जिससे विवाद होने पर साक्ष्य के रूप में इसकी पड़ताल की जा सके।
उल्लेखनीय है कि राज्य में चार चरणों में 40 संसदीय सीटों के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में रख दी गई हैं। मतगणना 16 मई को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications