अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार औद्योगिक सूचकांक डाऊजोंस 184.22 अंक यानी 2.18 फीसदी गिरकर 8,284.89 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक 24.43 अंक यानी 2.69 फीसदी गिरकर 9,883.92 पर बंद हुआ।
इसी तरह प्रौद्योगिकी सेक्टर के सूचकांक नास्डाक कंपोजिट में 51.73 अंक यानी 3.01 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,664.19 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले बुधवार को ही वाणिज्य विभाग ने घोषणा की थी कि अप्रैल महीने में देश में खुदरा बिक्री में 0.4 फीसदी की गिरावट आई। यह लगातार दूसरा महीना था जब देश में खुदरा बिक्री घटी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications