मंत्री के आवास से जा टकराया शराबी कार चालक
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। कथित रूप से नशे में कार चला रहा एक व्यक्ति एक मोटरसाइकिल सवार को धक्का मारने के बाद अपनी महंगी कार के साथ एक कैबिनेट मंत्री के आवास की दीवार से जा टकराया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद अपनी स्कोडा कार में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे विनय सिक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी दिल्ली इलाके में मालवीय नगर का निवासी सिक्का गिरफ्तारी के समय नशे में था और उसकी महिला मित्र भी उस समय उसके साथ थी।
यह घटना बुधवार की रात लगभग 10.30 बजे चाणक्यपुरी इलाके में घटी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications