शुरुआती कारोबार में फिसले शेयर बाजार
शुरुआती कारोबार में बाजार तेजी से फिसले और सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 270.97 अंक गिरकर 11,748.68 पर व निफ्टी 74.25 अंक गिरकर 3,561.00 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 245.61 अंकों की गिरावट के साथ 11,774.04 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी पिछले बंद के मुकाबले 3.35 अंकों की गिरावट के साथ 3,631.90 के स्तर पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications