जलवायु परिवर्तन पर चीन, ब्राजील, रूस के साथ चर्चा चाहता है भारत
जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत सरन ने आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा शिखर सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में आयोजित एक बैठक में बीआरआईसी के देशों से आए प्रतिनिधियों से कहा कि बातचीत या तो राजनीतिज्ञों के स्तर पर होनी चाहिए या वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर।
सरन ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे को बीआरआईसी के स्तर पर आवश्यक प्रोत्साहन देना जरूरी है।"
सरन ने कहा है कि यद्यपि भारत, ब्राजील और चीन जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन रूस के साथ इस मसले पर ज्यादा कुछ चर्चा नहीं की गई है। उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन पर होने वाली चर्चा में रूस की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications