सुरक्षा परिषद ने लिट्टे की निंदा की
न्यूयार्क, 14 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी वारदातों और नागरिकों को ढाल बनाने के लिए लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की कड़ी निंदा की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि उत्तरी श्रीलंका में युद्ध की वजह से उपजा मानवीय संकट और युद्ध क्षेत्र में सैकड़ों नागरिकों के फंसे होने की खबर चिंताजनक है।
सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह लिट्टे की वर्षो से जारी आतंकवादी वारदातों और नागरिकों को ढाल बनाने की निंदा करता है। परिषद ने आतंकवाद के खिलाफ श्रीलंकाई सरकार की लड़ाई पर अपनी सहमति जताई।
बयान में कहा गया है कि लिट्टे हथियार डाले और नागरिकों को सुरक्षित निकलने दे। नागरिकों की सुरक्षा के लिए श्रीलंकाई सरकार से भी कदम उठाने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications