राजस्थान के सट्टा बाजार में कांग्रेस की जय
प्रदेश के सट्टा बाजार के अनुमानों की मानें तो कांग्रेस को 140 से 145 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 125 से 130 सीटें मिल सकती हैं।
राजस्थान में सट्टे का बहुत बड़ा बाजार है। एक आकलन के मुताबिक राज्य में 500 से 600 करोड़ रुपये का सट्टा लगा है।
जयपुर के एक सट्टेबाज ने आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस को 145 सीटें मिलने का अनुमान है। किसी ने यदि कांग्रेस को 145 सीटें मिलने पर एक रुपये का सट्टा लगाया है तो जीतने की स्थिति में उसे 1.60 से 1.70 रुपये मिलेंगे।
सीकर के एक सट्टेबाज ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिले में लोग कांग्रेस के पक्ष में अधिक पैसे लगा रहे हैं। यहां अनुमान है कि कांग्रेस को 140 से 145 और भाजपा को 125 से 130 सीटें मिल सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications