मैंने दिग्विजय को माफ किया : अमर सिंह
अमर सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "दिग्विजय सिंह ने मुझे आज दोपहर फोन किया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते मैंने आपको बुरा भला कहा, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं इसलिए मैं उन्हें माफ करता हूं।"
अमर सिंह ने कहा, "दिग्विजय सिंह ने मुझ पर कोई निजी आक्षेप नहीं लगाया था। उन्होंने जो बयान दिए थे वे राजनीतिक थे।"
उल्लेखनीय है कि अमर सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि दिग्विजय के चलते कांग्रेस और सपा के रिश्तों में तल्खी आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications