उत्तर प्रदेश में सपा विधायक को उम्रकैद
मुरादाबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ए.के.अग्रवाल ने गुरुवार को 9 साल पहले हुए एक हत्याकांड के मामले की सुनवाई करते हुए मुरादाबाद देहात सीट से सपा विधायक उस्मान-उल-हक और उनके चार साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
न्यायालय ने सपा विधायक उस्मान-उल-हक और उनके सहयोगियों को 20 सितंबर 2000 में मुअज्जम नाम के एक व्यक्ति की हत्या का दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई।
जिले के मैनाठर थाना-प्रभारी एस.एस. राणा ने आईएएनएस को बताया कि फरीदपुर गांव का रहने वाला मुअज्जम एक शातिर अपराधी था और वह सपा विधायक हक के लिए काम करता था। सन 2000 में दोनों के बीच मतभेद हो गये और मुअज्जम ने हक का साथ छोड़कर उनके विरोधियों का दामन थाम लिया। यह बात सपा विधायक को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने अपने सहयोगियों से मुअज्जम की हत्या करवा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications