पेरू में बस हादसे में 26 मरे
लीमा, 14 मई (आईएएनएस)। पेरू में बुधवार को हुई एक बस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह हादसा उत्तरी पेरू के लंबायेकू प्रांत में हुआ। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक खड्ड में जा गिरी। बस में लगभग 50 लोग सवार थे।
घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications