कोईराला ने सरकार गठन के लिए चीन से मांगा समर्थन
कोईराला ने नेपाल में चीन के राजदूत कुई गुओहांग से गुरुवार को अपराह्न् महाराजगंज स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और देश में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत माओवादी लेनिनवादी) के नेतृत्व में एक नई गठबंधन सरकार के गठन को समर्थन करने का निवेदन किया।
कांतिपुर डॉट कॉम ने कोइराला के सलाहकार सुरेश चालिसे के हवाले से लिखा है, "कोईराला ने चीनी राजनयिक से कहा कि नई सरकार के गठन में चीन का समर्थन जरूरी है, क्योंकि वह नए संविधान का मसौदा तैयार करेगी और शांति प्रक्रिया को एक तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएगी।"
चालिसे ने कहा कि कुई ने राजनीतिक पार्टियों में भारी मतभेद और संविधान निर्माण व शांति प्रक्रिया पर पड़ने वाले उसके प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है। लेकिन कोईराला ने चीनी राजनयिक को भरोसा दिलाया है कि इन मुद्दों को लेकर कोई समस्या पैदा नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications