मेक्सिको में स्वाइन फ्लू से 60 की मौत
मेक्सिको सिटी, 14 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोसे एंजेल कोर्दोवा विलालोबोस ने बताया कि देश में फ्लू के वायरस ए(एच1एन1) की चपेट में आने वालों की संख्या 2,386 हो गई है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।
गौरतलब है कि दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगभग 6,000 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications