जे.एस. शर्मा ट्राई के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य जे.एस.शर्मा ने गुरुवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष का पद संभाल लिया।
इससे पहले नृपेंद्र मिश्र ट्राई के अध्यक्ष थे। उनके अवकाश लेने के बाद शर्मा नए अध्यक्ष बने हैं। ट्राई के सदस्य ए.के. शहाणे के 22 मार्च को अवकाश ग्रहण करने के बाद से ट्राई के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
शर्मा वर्ष 1971 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
वह दूरसंचार मंत्रालय के सचिव और दूरसंचार आयोग के अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। वह उर्वरक सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications