रिजर्व बैंक के सर्वेक्षण में विकास दर अनुमान घटकर 5.7 फीसदी हुई
17 व्यावसायिक अनुमानकर्ताओं के सर्वेक्षण पर आधारित इस अध्ययन में कृषि व सेवा क्षेत्र में क्रमश: तीन और 7.5 फीसदी की विकास दर को अपरिवर्तित रखा गया है।
सर्वेक्षण के अनुसार वाणिज्यिक निर्यात चार प्रतिशत की गिरावट के साथ 169 अरब डॉलर होने के संकेत हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 200 अरब डॉलर के निर्यात का अनुमान लगाया है।
सर्वेक्षण में बचत दर और पूंजी निर्माण में भी कमी आने की संभावना है जो देश में उत्पादक और आधारभूत संरचना क्षेत्र में निवेश के लिए आवश्यक है।
बचत दर जहां 35.3 प्रतिशत से गिरकर 34.6 प्रतिशत होने की संभावना है वहीं पूंजी निर्माण 37.5 प्रतिशत से गिरकर 32 प्रतिशत रहने की आशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications