एनटीपीसी ने एसबीआई से 8,500 करोड़ का कर्ज लिया
समझौते पर एनटीपीसी के महाप्रबंधक (वित्त) एम.सिंहामहापात्रा और एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक आर.के.सिंगला ने हस्ताक्षर किए। एनटीपीसी ने गुरुवार को एक बयान में यह घोषणा की। पूर्व में एनटीपीसी को नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन नाम से जाना जाता था।
एनटीपीसी ने कहा कि यह कर्ज तीन वर्ष की समयावधि के लिए होगा और इसका उपयोग आगामी ऊर्जा परियोजनाओं के लिए होगा।
कंपनी ने वर्ष 2009-10 के अपने कार्य संचालन के लिए 17,700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications