देश स्वाइन फ्लू से मुक्त, छह लोग निगरानी में
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि स्वाइन फ्लू प्रभावित देशों से आए छह यात्रियों को सरकारी अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है, "अभी तक 52 व्यक्तियों से लिए गए नमूनों की जांच की जा चुकी है और सभी के परिणाम नकारात्मक आए हैं। अभी तक भारत में एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।"
देश में 21 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर फ्लू प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों का परीक्षण किया जा रहा है।
अधिकारी ने कहा है, "अब तक लगभग 490,000 यात्रियों का परीक्षण किया जा चुका है। देश के 21 हवाई अड्डों पर बनाए गए 74 काउंटरों पर कुल 202 चिकित्सकों और 95 अर्ध चिकित्सकीय कर्मचारियों को तैनात किया गया है।"
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनिया के 33 देशों में इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के कुल 6,497 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। अब तक 65 लोग इस बीमारी में अपनी जान गंवा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications