अमेरिकी राजनयिक ने औपचारिक मुलाकात की थी : तेदेपा
तेदेपा के संगठन सचिव राम मोहन राव ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राजनयिक ने मंलवार को मुलाकात के दौरान नायडू से वामपंथी पार्टियों के नेतृत्व वाली किसी संभावित सरकार को समर्थन न देने का निवेदन किया है।
उन्होंने संवाददाताओं से गुरुवार को कहा, "हमारी पार्टी का अपना सिद्धांत है। हम अपने निर्णय खुद से लेते हैं और किसी पार्टी को समर्थन देने जैसे मुद्दे पर हम किसी के निर्देश का पालन नहीं करते।"
ज्ञात हो कि तेदेपा वामपंथी पार्टियों के नेतृत्व वाले तीसरे मोर्चे का हिस्सा है। नायडू के अलावा बर्लेघ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी और प्रजा राज्यम के अध्यक्ष अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी से भी मुलाकात की थी।
खास यह है कि ये मुलाकातें लोकसभा चुनाव परिणाम आने के कुछ दिनों पूर्व हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications