एयर फ्रांस ने भारतीय यात्रियों से खेद जताया
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यात्रियों के साथ हुए खराब व्यवहार के लिए माफी मांगने के साथ ही कंपनी उनकी नाराजगी को समझ सकती है। कुछ घटनाओं ने परिस्थिति को और मुश्किल बना दिया।
एयर फ्रांस की एयरबस-ए330उड़ान संख्या एफ 218 ने 169 यात्रियों और चालक दल के 12 सदस्यों के साथ पेरिस के चार्ल्स द गाल हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार रात 12.45 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन विमान में कुछ कंपन महसूस करने के बाद पायलट इसे वापस लौटा लाया।
इसके बाद कुछ यात्रियों ने हवाई अड्डे पर ठहरने के दौरान खराब व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने विमान कंपनी पर नस्लीय भेदभाव का भी आरोप लगाया।
यात्रियों ने मुंबई पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि हवाई कंपनी ने विलंब का कोई कारण नहीं बताया और उन्हें एक छोटे कमरे में ठूंस दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications