सामाजिक वेबसाइट पर बहस के बाद अर्मेनियाई किशोर की हत्या
मास्को, 14 मई (आईएएनएस)। एक लोकप्रिय सामाजिक वेबसाइट पर एक लड़की के साथ बहस करने को लेकर उत्तरी अर्मेनिया में एक किशोर की हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार समाचार पत्र टर्ट ने खबर दी है कि शिराक प्रांत के गुमरी शहर में टिगरान टैडेवोसयान (17) पर उसके घर के बाहर चार युवकों ने हमला बोल दिया था। घायल टैडेवोसयान ने 26 अप्रैल को अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
टैडेवोसयान के परिजनों ने दावा किया है कि लड़की ने हमलावरों को किराए पर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications