दिल्ली में सीवर में गिरने से 3 की मौत
दुर्घटना दक्षिण दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ शिविर में एक सीवर में हुई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब सफाईकर्मी दर्शन सिंह सीवर में जा गिरा गया और मदद के लिए चिल्लाया। उसे बचाने के लिए जब हेड कांस्टेबल हवलदार महेंद्र सिंह (55) और कांस्टेबल नरेंद्र प्रताप (29) वहां पहुंचे थे। दोनों उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे कि तभी इन दोनों के भी पैर फिसल गए और वे सीवर में जा गिरे। तीनों के शवों को निकाल लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications