माकपा ने सोमनाथ की पार्टी में वापसी की संभावनाओं से किया इंकार
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एस. रामचंद्रन पिल्लई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "चटर्जी की वापसी का सवाल ही नहीं है। उन्होंने पार्टी की परम्परा का निर्वहन नहीं किया बल्कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के कहे अनुसार चले। उनकी स्थिति में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है। वह अभी भी पार्टी के खिलाफ खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि चटर्जी ने कहा था कि पार्टी में यदि उनकी वापसी हो जाती है तो उन्हें खुशी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications