पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने किया स्वात घाटी का दौरा
जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कयानी तालिबान के साथ संघर्ष में सेना का नेतृत्व करने वाले कमांडरों से मिले। इस दौरान उन्हें अभियान की प्रगति के बारे में बताया गया।
कयानी का यह दौरा संकेत करता है कि तालिबान के खिलाफ सेना लगातार संघर्ष कर रही है और आगे बढ़ रही है।
इससे एक दिन पहले सेना ने स्वात तालिबान के कमांडर मौलाना फजलुल्लाह के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था। फजलुल्लाह तालिबान समर्थक मौलाना सूफी मोहम्मद का दामाद है। सूफी मोहम्मद ने ही उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत सरकार और तालिबान के बीच विवादास्पद शांति समझौता करवाया था, जिसका तालिबान द्वारा उल्लंघन किए जाने पर 26 अप्रैल को सैनिक कार्रवाई शुरू की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications