यूरोपीय संघ की ओर से पाकिस्तान को 75 लाख डॉलर की मदद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह अपातकालीन अनुदान पाकिस्तान की अशांत स्वात घाटी और उसके आसपास के इलाकों से पलायन करने वाले शरणार्थियों के आवास, भोजन, जरूरी बरतन और चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए प्रदान किया गया है।
यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई 'यूरोपीय आयोग' की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर इस कोष के जरिए स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
बयान में कहा गया है कि यह कोष रेड क्रॉस व रेड क्रीसेंट, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) तथा विश्व खाद्य कार्यक्रम जैसी राहत एजेंसियों के जरिए प्रदान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications