दिल्ली में मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, "16 मई को सभी मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। वैध पहचान पत्र के बिना मतगणना एजेंटों को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।"
अधिकारी ने बताया, "मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए दिल्ली पुलिस 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करेगी जिसमें इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान शामिल होंगे।
दिल्ली में सात मई को 11,348 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान में 12,132 कंट्रोल यूनिट और 19,578 बैलेटिंग यूनिट का इस्तेमाल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications