कभी नहीं छोडूंगा मुलायम का साथ : अमर सिंह (लीड-1)
सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैं जीवनभर मुलायम सिंह का साथ नहीं छोड़ूंगा।"
उल्लेखनीय है कि रामपुर संसदीय सीट से जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर नाराज पार्टी नेता आजम खान के साथ अमर सिंह का विवाद पिछले लगभग महीने भर से सुर्खियों में है।
इस विवाद के परिप्रेक्ष्य में अमर सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद वह कोई बड़ा फैसला करेंगे। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि अमर सिंह सपा का दामन छोड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications