आर्सेलरमित्तल अमेरिका में करेगी लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी
इन कर्मचारियों की छंटनी इंडियाना हार्बर वेस्ट मिल प्लांट से की जाएगी। इसके अतिरिक्त मिल की लौह उत्पादक परियोजना को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि वर्कर्स एडजस्टमेंट एंड रीट्रेनिंग एक्ट के तहत उसने यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स (यूएसडब्ल्यू) और अन्य शेयर धारकों को इसकी सूचना दे दी है।
कंपनी ने कहा कि यह छंटनी अस्थाई रूप से की जा रही है। कंपनी ने कहा कि वह स्थितियों पर बारीकी से नजर रखेगी और जैसे ही बाजार सुधरेगा कई कर्मचारियों को दोबारा काम पर बुला लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications